फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जेवर में नहरें सूखीं, रबी की बुवाई पर मंडराया संकट

Sat, 14 Nov 2026 06:42 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी (संवाद)। जेवर क्षेत्र में नहरों और बंबों में पानी की कमी से किसान परेशान हैं। रबी की फसल की बुवाई का समय होने के बावजूद सिंचाई के लिए जल उपलब्ध नहीं है। इससे किसानों को खेतों की पलेवा करने में दिक्कत आ रही है। क्षेत्र के किसानों का कहना है कि करीब एक महीने से नहरें और बंबे सूखे पड़े हैं। पानी नहीं आने से खेतों की सिंचाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। रबी की फसल की बुवाई से पहले खेतों की पलेवा करना आवश्यक होता है। पानी न मिलने के कारण किसानों को वैकल्पिक उपाय करने पड़ रहे हैं। कई किसान निजी इंजन चलाकर खेतों में पानी पहुंचा रहे हैं। इसमें काफी मात्रा में डीजल खर्च हो रहा है। इससे खेती की लागत बढ़ गई है और किसानों पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। यदि समय पर खेतों की पलेवा नहीं हो पाई तो गेहूं सहित अन्य रबी की फसलों की बुवाई प्रभावित हो सकती है। इससे फसल की समय पर बुवाई को लेकर भी किसानों में चिंता बनी हुई है। लागत बढ़ने से उनकी परेशानी और बढ़ गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें