नॉलेज पार्क स्थित आईआईएमटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में टेक्नोफेस्ट-स्वलक्ष्य-2017 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली-एनसीआर के 18 कॉलेज और विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि एडीएम कुमार विनीत और पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुजाता सिंह ने विजयी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। मॉडलिंग और ऑटोकैड प्रतिस्पर्द्धाएं और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र बिंदु रहे।
विभिन्न 22 तरह की प्रतिस्पर्द्धाओं में विद्यार्थियों में टेनिस, कबड्डी, आटोकैड, रंगोली, एकल व ग्रुप गायन एवं नृत्य और फैशन शो में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथी ग्रेटर नोएडा के अपर जिला अधिकारी ने कहा कि इन्जीरनियरिंग के चार साल बहुत महत्वर्पूण होते हैं और छात्र-छात्राओं को इसमें सीखने पर जोर देना चाहिए। पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने कहा कि विद्यार्थी जीवन स्वर्णिम काल है, इसलिए वे इसका सही दिशा में भरपूर आनंद उठाएं।