फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण के लिए लगेंगे शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। दादरी से खुर्जा के बीच 80 गांव की जमीन पर प्रस्तावित दादरी-नोएडा-गाजियाबाद इनवेस्टमेंट रीजन (न्यू नोएडा) के लिए जमीन अधिग्रहण की तैयारी नोएडा प्राधिकरण में जारी है। प्राधिकरण का लक्ष्य अक्तूबर से अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू करने का है। इसके लिए प्राधिकरण गांवों में शिविर लगाएगा और किसानों से आपसी सहमति से जमीन लेगा। इसी दौरान प्राधिकरण का नया दफ्तर भी वहीं खोला जाएगा। प्राधिकरण ने इस पहल के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। जमीन लेने से पहले संबंधित गांवों के प्रधानों और लोगों से बातचीत की जा रही है। पिछले सप्ताह एसीईओ पुष्पराज सिंह ने करीब 15 गांवों के प्रधानों और लोगों के साथ बैठक की थी। यह बैठक सेक्टर-96 स्थित प्राधिकरण के दफ्तर में हुई। इसके पहले ओएसडी ने भी किसानों के साथ बैठक की थी।
विज्ञापन

किसानों को बताया गया कि मुआवजा दरों पर शासन से मंजूरी इस महीने के अंत तक मिल जाएगी। मुआवजा दरों को प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में पहले ही मंजूरी दी जा चुकी है। इसके बाद गांवों में शिविर लगाकर जमीन लेने की प्रक्रिया शुरू होगी। किसानों को जमीन देने या मुआवजा लेने के लिए नोएडा आने की जरूरत नहीं होगी। प्राधिकरण के अधिकारी खुद किसानों के पास जाएंगे। प्राधिकरण के ओएसडी क्रांति शेखर सिंह ने बताया कि जमीन अधिग्रहण की कवायद जल्द क्षेत्र में जाकर शुरू की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें