फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच के लिए लगाए शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। श्रम विभाग ने 6 से 8 अक्तूबर तक श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर लगाए। विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों और निर्माणाधीन स्थलों पर कार्यरत श्रमिकों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। अपर श्रमायुक्त राकेश द्विवेदी के दिशा-निर्देशन में आयोजित अभियान का उद्देश्य श्रमिकों को कार्यस्थल पर ही स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराना रहा। अभियान के तहत एटीएस सेक्टर-152, डासनैक सेक्टर-93, गौर आइलैंड, जेपी ग्रीन कैंपस आइलैंड, परी चौक ग्रेटर नोएडा, आनंद हैबिटेट इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड प्लॉट संख्या ए-37 सेक्टर-62, टीसीएस सेक्टर-145 और ईओएन फेयरफैक्स सेक्टर-140 समेत अन्य औद्योगिक एवं निर्माण स्थलों पर शिविर लगाए गए। श्रमिकों को नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित जीवनशैली, व्यक्तिगत स्वच्छता, पोषण तथा कार्यस्थल पर स्वास्थ्य एवं सुरक्षा संबंधी सावधानियों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

सहायक श्रमायुक्त सुयश पांडेय और डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि श्रमिक औद्योगिक और आर्थिक विकास की महत्वपूर्ण आधारशिला हैं। अभियान के दौरान श्रम विभाग की ओर से सुप्रिया द्विवेदी, जेपी सिंह, आरएम वर्मा, सीडी ओझा, संदीप सिंह, जितेंद्र सिंह भदौरिया, महेंद्र सिंह, कौशलेन्द्र सिंह, अमित सिंह, हिमांशु अग्रवाल और निरंकार सिंह ने विभिन्न शिविरों में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें