दादरी(संवाद)। दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर एक्सप्रेस ट्रेनों में पत्थर मारने की घटनाएं दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। घटनाओं की रोकथाम के लिए आरपीएफ पुलिस की ओर से मारीपत रेलवे स्टेशन व चिपियाना स्टेशनों के बीच चरनी विहार कॉलोनी में जागरूकता अभियान चलाया गया।
आरपीएफ उपनिरीक्षक ने बताया कि जागरूकता अभियान के तहत कॉलोनी में आसपास के लोगों को पत्थर से ट्रेनों में होने वाली क्षति व घटित होने वाली घटनाओं के दुष्परिणाम के बारे में बताया गया। बच्चों को रेलवे लाइन के पास नहीं आने देने की अपील की। साथ ही लाइन के आसपास खेलने व अन्य कोई भी गतिविधि नहीं करनी चाहिए के बारे में अवगत कराया गया। चेतावनी दी गई कि अगर रेलवे लाइन के आसपास खेलने या अन्य तरह से घूमने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। एक्सप्रेस ट्रेन में पत्थर मारने वालों को चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है।