फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: संचारी रोग व हीट स्ट्रोक रोकने के लिए चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
संचारी रोग व हीट स्ट्रोक रोकने के लिए चलेगा अभियान
विज्ञापन

संचारी रोग व हीट स्ट्रोक रोकने के लिए एक से 30 अप्रैल तक करेंगे जागरूक
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। बदलते मौसम के चलते बढ़ रहे संचारी रोग व हीट स्ट्रोक के खतरों को देखते हुए जिले में एक से 30 अप्रैल से विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसमें इन दोनों बीमारियों से बचाव व इलाज के प्रति जागरूक किया जाएगा। इन रोगों को रोकने के लिए विशेष कार्य योजना पर भी बल दिया जाएगा। साथ ही 17 से 30 अप्रैल तक दस्तक पखवाड़ा भी चलाया जाएगा।
विज्ञापन


जिला मलेरिया अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि मौसम में बदलाव के साथ संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ने लगता हैं। इसके लिए संचारी रोग नियंत्रण अभियान संचालन में 11 विभाग शामिल किए गए हैं। जिनमें से स्वास्थ्य विभाग की मुख्य भूमिका रहेगी। दस्तक पखवाड़े में आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और एएनएम घर-घर जाकर बुखार पीड़ितों, क्षय रोगियों, आईएलआई (इन्फ्लूएंजा लाइक इलनेस) और सारी (सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन) के लक्षण वाले रोगियों को चिन्हित कर उपचार उपलब्ध कराएंगी और एहतियात बताएंगी। वहीं जल जनित और गर्मी के मौसम से संबंधित रोगों के विषय में व्यवहार परिवर्तन गतिविधियां संचालित की जाएंगी। दस्तक पखवाड़े में क्षय रोगी और कुपोषित बच्चे भी चिन्हित किए जाएंगे। जहां मच्छरों का सामान्य से अधिक प्रजनन पाया जाएगा, वहां मलेरिया विभाग मच्छर नियंत्रण गतिविधियां संचालित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें