फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लैंड पूलिंग नीति के खिलाफ चलाया अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली देहात मोर्चा ने पपरावट गांव में किया लोगो को एकजुट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली देहात मोर्चा ने रविवार को पपरावट गांव में जन जागरण अभियान चलाते हुए सरकार की लैंड पूलिंग नीति को गांव, देहात व संविधान विरोधी करार दिया। दिल्ली देहात मोर्चा के प्रमुख राजीव यादव ने कहा कि मौजूदा लैंड पूलिंग नीति गांवों की पहचान, संस्कृति और पारंपरिक आजीविका पर सीधा प्रहार है।
विज्ञापन

इसके जरिये ग्रामीणों की जमीन को जबरन अधिगृहीत करने की कोशिश की जा रही है जबकि वास्तविक विकास की योजना स्मार्ट सिटी के साथ स्मार्ट विलेज के संतुलन पर आधारित होनी चाहिए। मोर्चा की मुख्य मांगों में हर ग्रामीण को प्लॉट देने की योजना लागू करना और सर्किल रेट को 10 करोड़ रुपये प्रति एकड़ करना शामिल है। इस मौके पर दिलबाग सिंह नीलवाल, रोहताश सिंह राणा, ताराचंद (दिचाऊं कलां), अमित शर्मा (झुलझूली), कुलदीप फालसवाल (घुम्मनहेड़ा) और राजीव यादव (दरियापुर) भी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने अभियान में भाग लेते हुए मोर्चा को समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें