फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एक्सप्रेसवे से लेकर बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट तक 27 स्थानों पर लगेंगे कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे से लेकर बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट तक 27 स्थानों पर लगेंगे कैमरे
विज्ञापन

- मोटो जीपी बाइक रेस और यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की सुरक्षा के लिए खाका तैयार
- एक्सप्रेसवे के सभी कट व सर्विस रोड पर की जाएगी निगरानी


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में मोटो जीपी बाइक रेस और नॉलेज पार्क स्थित एक्सपो मार्ट में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन होने जा रहा है। यहां आने वाले खरीदार, दर्शक, वीआईपी और वीवीआईपी के सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया गया है। इसके तहत नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने एक्सप्रेसवे से लेकर बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट और एक्सपो मार्ट तक विशेष निगरानी के लिए कुल 27 स्थानों पर उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया है।
इन कैमरों को नोएडा-ग्रेटर नोएडा व यमुना एक्सप्रेसवे के सभी कट पर भी लगाया जाएगा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर भी इन कैमरों से निगरानी की जाएगी। इनमें खास बात यह होगी कि सभी कैमरों के साथ पीए सिस्टम लगाए जाएंगे, ताकि मुसीबत व जरूरत के समय में तुरंत पुलिस व ट्रैफिक विभाग से मदद ली जा सके। नोएडा ट्रैफिक विभाग का कहना है कि दोनों बड़े आयोजनों से पहले नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर महामाया फ्लाईओवर से परी चौक के बीच लगाए गए कैमरों के बैकअप भी बढ़ाए जाएंगे। जिससे बेहतर निगरानी की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





यहां लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे व पीए सिस्टम:
- नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के सभी कट व सर्विस रोड।
- दलित प्रेरणा स्थल के गेट नंबर चार, पांच व डीएनडी लूप।
- फिल्म सिटी गेट।
- कालिंदी कुंज बॉर्डर।
- डीएनडी टोल प्लाजा।
- एलिवेटेड रोड के दोनों तरफ।
- सेक्टर-37 पुलिस चौकी के पास।
- छिजारसी एसजेएम अस्पताल के पास।
- पर्थला पुल से सेक्टर-71 अंडरपास तक।
- डीएस ग्रुप तिराहा से सेक्टर-60 अंडरपास तक।
- एक्सपो मार्ट गोलचक्कर, एक्सपो पार्किंग स्थल
- यमुना एक्सप्रेस वे सर्विस रोड, बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट के प्रवेश गेट व पार्किंग।
- वीवीआईपी मार्ग आईएफएस विला गोलचक्कर से एनएसजी गोलचक्कर।
- चूहड़पुर अंडरपास चौक।
- जीबीयू व गलगोटिया विवि के सामने आदि।


इस माह दो बड़े कार्यक्रम शहर में होने जा रहे हैं। यहां कई वीआईपी व वीवीआईपी का मूवमेंट रहेगा। इस लिहाज से सुरक्षा खाका तैयार किया गया है। 27 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव है। इस पर जल्द काम शुरू हो जाएगा।
- अनिल कुमार यादव, डीसीपी ट्रैफिक नोएडा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें