फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनौरी वेटलैंड में वाइल्ड लाइफ टीम के सदस्यों से कैमरा और लेंस लूटा

विज्ञापन
कैमरे में कैद काली पल्सर सवार तीन बदमाश - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
धनौरी वेटलैंड में वाइल्ड लाइफ टीम के सदस्यों से कैमरा और लेंस लूटा
विज्ञापन

दनकौर। कोतवाली क्षेत्र स्थित धनौरी वेटलैंड में फोटोग्राफी करने आए भारतीय वन्य जीव संस्थान (वाइल्फ लाइफ ऑफ इंडिया) के दो सदस्यों से बाइक सवार 3 हथियारबंद बदमाशों ने कैमरा और लेंस लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने बट मारकर कार का शीशा तोड़ दिया और दोनों से मारपीट भी की। कैमरे और लेंस की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है। वारदात के वक्त बदमाशों ने मास्क पहना था। पीड़ितों की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों पीड़ित सारस पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाने के लिए फोटोग्राफी करने आए थे।
नोएडा निवासी निंदर कोहली और श्याम भागरा भारतीय वन्य जीव संस्थान की प्रकृति और वन्य जीव सुरक्षा टीम के सदस्य हैं। वह आए दिन धनौरी वेटलैंड में पक्षियों की फोटोग्राफी करने आते रहते हैं। दोनों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार दोपहर वह कार से वेटलैंड में फोटोग्राफी करने गए थे। दोनों के पास अलग-अलग कैमरे थे। वेटलैंड के पास ही वह कार में बैठकर फोटोग्राफी कर रहे थे। तभी एक बाइक पर सवार तीन बदमाश उनकी कार के बराबर से निकले और कुछ दूर जाकर बाइक रोक दी। तीनों ने मास्क लगाए हुए थे। एक बदमाश कार चालक की तरफ आया और उनसे बात करने लगा। उसी वक्त दूसरे बदमाश ने तमंचे की बट मारकर कार का शीशा तोड़ दिया और श्याम भागरा से कैमरे छीनने का प्रयास करने लगा। जब बदमाश कैमरा नहीं छीन सका तो बट मारकर श्याम भागरा को घायल कर दिया। इसके बाद तीनों बदमाशों ने उनकी कनपटी पर तमंचा सटाकर कैमरा और लेंस छीन लिया और गांव की तरफ भाग गए।
विज्ञापन

बदमाश वीडियो रिकॉर्डर में कैद
पीड़ितों ने बताया की उनकी कार में वीडियो रिकॉर्डर लगा है। इससे उनकी कार को क्रॉस करते वक्त बाइक समेत तीनों बदमाशों की तस्वीरें उनके वीडियो रिकॉर्डर में कैद हो गई। वीडियो रिकॉर्डिंग को पीड़ितों ने पुलिस को दे दिया है। पुलिस उसी फुटेज के आधार पर बदमाशों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

प्रकृति और वन्य जीव सुरक्षा टीम के सदस्यों से बाइक सवार बदमाशों ने कैमरा और लेंस लूटा है। कैमरे की कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई गई है। कार में लगे वीडियो रिकॉर्डिंग से मिली फुटेज के आधार पर बदमाशों का सुराग लगाया जा रहा है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
- अनिल कुमार पांडेय, कोतवाली प्रभारी, दनकौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें