फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कैम्ब्रिज क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। नॉलेज पार्क-1 स्थित कैम्ब्रिज स्कूल में मंगलवार से दूसरे कैम्ब्रिज अंडर-19 इंटर-स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 का आगाज हुआ। उद्घाटन मैच में मेजबान टीम ने विवेकानंद स्कूल को दो विकेट से हराया। दूसरे मुकाबले में भारत राम ग्लोबल स्कूल ग्रेटर नोएडा ने जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह बनाई।
पहले मैच में विवेकानंद स्कूल की टीम 90 रन पर ऑलआउट हो गई। देव मलिक ने 24 रन बनाए। कैम्ब्रिज स्कूल के शिवम कुमार और अगस्त्य शुक्ला ने तीन-तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए कैम्ब्रिज ने दो विकेट से जीत दर्ज की। अगस्त्य शुक्ला ने नाबाद 17 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में कैम्ब्रिज स्कूल श्रीनिवासपुरी ने 142 रन बनाए। शिवेन बिधूड़ी ने 53 और रयान कोहली ने 33 रन बनाए। जवाब में भारत राम ग्लोबल स्कूल ने लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की। अंकित सिंह ने 43 और ध्रुव मावी ने 29 रन बनाए। उद्घाटन अवसर पर प्रधानाचार्या प्रीति सिरोही, हेडमिस्ट्रेस रश्मि भारद्वाज और एसएई स्पोर्ट्स एग्जीक्यूटिव कुशांक रुस्तगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें