फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जन-जन तक योजनाएं पहुंचाने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर (संवाद)। भाजपा ने बुधवार को दनकौर कस्बे में जेवर विधानसभा क्षेत्र स्तरीय बूथ सम्मेलन किया। सम्मेलन में दनकौर, रबूपुरा, जेवर और कासना मंडल के बूथ अध्यक्षों, पदाधिकारियों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष और एमएलसी सतीश शर्मा रहे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह मौजूद रहे। सतीश शर्मा ने बूथ अध्यक्षों से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाया जाए। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, विकास चौधरी, जिला महामंत्री वीरेंद्र भाटी, धर्मेंद्र भाटी, चंद्रमणि भारद्वाज, गजेंद्र वाल्मीकि, संजीव शर्मा, सुनील सिंह, दिनेश भाटी, सत्येंद्र नागर, अशोक शर्मा समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें