फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गोली चलाने के आरोपियों पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी। यमुना सिटी। जेवर थाना क्षेत्र में युवक पर गोली चलाने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हो गई है। गोलीकांड में युवक के गर्दन में गोली लगी थी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसके पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। छातंगा कला निवासी मुकेश कुमार ने पुलिस को बताया कि 19 जुलाई को रात आठ बजे उसके गांव के झम्मन, भोला, विजय और विक्रम गांव के मनोज के साथ विवाद कर रहे थे। शोर सुनकर उनका बेटा लाखन वहां पहुंच तो आरोपियों ने उसपर गोली चला दी। जेवर थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें