फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्वच्छ दीपावली, स्वस्थ दीपावली मनाने का आह्वान

Mon, 20 Oct 2025 12:09 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने कहा कि दीपावली प्रकाश, उत्साह और खुशियों को एक-दूसरे के साथ साझा करने का त्योहार है। सभी नागरिक उल्लास और सौहार्द के साथ पर्व को मनाएं।
विज्ञापन


एसपी वशिष्ठ ने जिलावासियों से स्वच्छ दीपावली, स्वस्थ दीपावली मनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि दीप जलाकर पर्व मनाएं और पर्यावरण की सुरक्षा में अपना योगदान दें। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि पटाखों से होने वाला वायु प्रदूषण न केवल पर्यावरण बल्कि हमारे स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत घातक है। जिलेवासी अपनी भावी पीढ़ियों के लिए पर्यावरण को सुरक्षित रखने की सामूहिक जिम्मेदारी निभाएं।

पुलिस कप्तान ने बताया कि त्योहारी सीजन के दौरान सार्वजनिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखा गया है। दीपावली के पर्व पर किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए महेंद्रगढ़ पुलिस की टीमों को जिलेभर में जगह तैनात किया गया है ताकि नागरिक पूरे उत्साह के साथ रोशनी का यह महापर्व मना सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए भीड़-भाड़ वाले इलाकों में 41 जगह नाके लगाए गए हैं। 20 राइडर टीमें गश्त कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें