फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कैलकुलस और केस स्टडी वाले सवालों ने बिगाड़ा गणित

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई 12वीं में हुई गणित की परीक्षा, एनसीईआरटी से ही आए थे ज्यादातर सवाल
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा/ग्रेटर नोएडा। सोमवार को सीबीएसई 12वीं के बच्चों ने गणित का पेपर दिया। परीक्षा केंद्र से बाहर निकले विद्यार्थियों ने बताया कि पेपर ठीक आया था, लेकिन केस स्टडी वाले सवालों ने थोड़ा उलझाया। इस वजह से परीक्षा केंद्र के बाहर कई विद्यार्थी मायूस भी नजर आए। वहीं, अधिकतर विद्यार्थियों का कहना था कि ओवरऑल पेपर ठीक आया था।
विद्यार्थियों ने बताया कि अधिकतर सवाल एनसीईआरटी से ही पूछे गए थे। परीक्षा को लेकर पहले उनके मन में काफी डर था, लेकिन जब उन्होंने प्रश्न पत्र देखा तो उनका डर दूर हो गया। सवाल सीधे और समझने में आसान थे। सेक्शन-बी में दो-दो नंबर के प्रश्न काफी सरल थे, जिससे अच्छे अंक आने की उम्मीद बढ़ गई है। हालांकि कैलकुलस का हिस्सा थोड़ा कठिन रहा।
विज्ञापन

पंचशील बालक इंटर कॉलेज में गणित के शिक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि एमसीक्यू सरल थे, हालांकि कुछ विद्यार्थियों को केस स्टडी से जुड़े सवालों में थोड़ी परेशानी हुई। पांच नंबर वाले एक सवाल में भी विद्यार्थी उलझे। बीते वर्ष की तरह ही इस साल के पेपर का स्तर रहा। इस बार जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए 56 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

-
- अधिकतर सवाल एनसीईआरटी की किताब से ही आए। हल करने में खासा परेशानी नहीं हुई। - मानसी
- पहले पेपर को लेकर काफी डर था,लेकिल जब प्रश्नपत्र देखा तो डर पूरी तरह खत्म हो गया। - अंकित
- गणित का पेपर ठीक रहा। उम्मीद है कि इस परीक्षा में अच्छे अंक आएंगे। - गौरव
- सभी प्रश्नों के उत्तर बड़ी ही सरलता के साथ दे दिए। ज्यादा कठिनाई नहीं हुई - वैष्णवी
-
यूपी बोर्ड की दोनों पालियों में हुई परीक्षा
वहीं यूपी बोर्ड की पहली पाली में हाईस्कूल और इंटर में उर्दू और दूसरी पाली में मनोविज्ञान और शिक्षाशास्त्र की परीक्षा हुई। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मुख्य विषयों की परीक्षाएं हो चुकी हैं। अब सामान्य विषयों की परीक्षाएं ही बची हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें