-देश का सबसे प्रदूषित शहर बना नोएडा, कई जगह जलता दिखा कूड़ा, शहरभर में छाई धुंध
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। प्रदूषण का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को नोएडा का एक्यूआई 395 दर्ज किया गया। इस तरह नोएडा शहर देश का सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर बन गया है। वहीं दूसरे नंबर पर हापुड़ और तीसरे नंबर पर ग्रेनो रहा। फिर भी लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।
प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को नोएडा का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 395 दर्ज किया गया, जिससे यह देश का सबसे प्रदूषित शहर बन गया। हापुड़ दूसरे और ग्रेटर नोएडा तीसरे स्थान पर रहे।
बढ़ते प्रदूषण के बावजूद लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। सेक्टर-76 मेट्रो स्टेशन के सामने बरौला इलाके में नाले के किनारे करीब 300 मीटर तक सुबह से देर शाम तक कूड़े में आग जलती रही। इससे उठने वाला जहरीला धुआं सेक्टर-76, 50, 78, 120 और सेवन एक्स सोसाइटियों में धुंध का कारण बना। इसी तरह सेक्टर-14ए शनि मंदिर के पास भी यही हाल रहा। धुएं के कारण आसपास की हवा और जहरीली हो गई। वाहन चालकों को खांसी, दृश्यता में कमी और सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा। आस-पास की सोसाइटियों के लोग भी प्रभावित हुए।
जब दुकानदारों से आग लगने का कारण पूछा गया तो उन्होंने बताया कि सुबह से ही कूड़ा जल रहा था। एक अन्य दुकानदार ने कहा, संभवतः किसी ने ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया होगा, जिससे आग सुलग गई।
खुले में निर्माण सामग्री ले जा रहे लोग
शहर में इन दिनों भले प्रदूषण की मार हो, लेकिन इन्हें बढ़ाने वाले कारण अभी भी कम नहीं हुए हैं। बता दें, मंगलवार को भी ट्रैक्टर ट्रॉली से खुले में निर्माण सामग्री ले जाते हुए लोग देखे गए। वहीं, सलारपुर, बरौला, भंगेल समेत तमाम स्थानों पर खुले पर निर्माण सामग्री रखी हुई देखी गई।
टॉप पांच प्रदूषित शहर
शहर एक्यूआई
नोएडा 395
हापुड़ 379
ग्रेनो 378
दिल्ली 372
गाजियाबाद 361