फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में रखे जनरेटर बिना प्रयोग के जर्जर

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूलों में रखे जनरेटर बिना प्रयोग के जर्जर
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका। शिक्षा विभाग की गलत नीति के चलते डीजल का बजट स्वीकृत नहीं करने के कारण खण्ड के सरकारी स्कूलों के बिजली संकट को दूर करने के लिए करोड़ों रुपयों की राशि खर्च कर भेजे गए जनरेटर बिना प्रयोग के कबाड़े में तब्दील हो चुके हैं। प्रदेश शिक्षा विभाग की ओर से ग्रामींचल में चल रहे वरिष्ठ सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में 7 साल पूर्व आइशर कम्पनी के 18 जनरेटर भेजे गए थे। सभी जनरेटरों को स्कूलों में लगाया गया था, लेकिन डीजल के लिए बजट की राशि न मिलने पर जनरेटर आज तक प्रयोग नहीं आ पाए हैं। उक्त जनरेटरों पर शिक्षा विभाग द्वारा कई लाख रुपये की राशि खर्च की गई थी। उपमंडल के वरिष्ठ समाज सेवी व शिक्षा विद फजरुद्दीन बेसर ने कहा कि इन जनरेटरों से न तो छात्र लाभन्वित हो पाए हैं और न ही शिक्षा विभाग अपने लक्ष्य की पूर्ति कर पाया है। वहीं इस बारे में खंड शिक्षा अधिकारी इंद्रजीत सिंह मजोका ने बताया कि शिक्षा विभाग के आदेशानुसार खंड में सभी वरिष्ठ सेकेंडरी स्कूलों में भेजे गए जनरेटर लगाए गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें