फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: पैसे जमा किए 3 साल बीते, नहीं मिला मालिकाना हक; महागुण मंत्रा-2 के खरीदारों का गुस्सा फूटा, जमकर हंगामा

Sat, 14 Feb 2026 02:20 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा

सार

फ्लैट खरीदारों का दावा है कि बिल्डर ने ग्रेनो प्राधिकरण में अब तक बकाया जमा नहीं किया है। इसी वजह से रजिस्ट्री रुकी हुई है। जबकि वह लगातार लंबे समय से रजिस्ट्री पूरी कराने की मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन
महागुण मंत्रा-2 के खरीदारों का गुस्सा फूटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा सेक्टर 63 स्थित महागुण कार्यालय में ग्रेनो वेस्ट स्थित महागुण मंत्रा–2 सोसाइटी के सैकड़ों निवासी अपने फ्लैट की रजिस्ट्री की मांग को लेकर पहुंचे। निवासियों ने बताया कि उन्हें सोसाइटी के फ्लैट के पूरे पैसे जमा किए तीन साल से ज्यादा हो चुका है, लेकिन फ्लैट खरीदारों को अब तक उनका मालिकाना हक नहीं मिल सका है। करीब 1100 खरीदार ऐसे हैं जिन्हें अपने फ्लैट की रजिस्ट्री की आस है। 

विज्ञापन


फ्लैट खरीदार नवीन वर्मा ने बताया कि मंत्रा–2 सोसाइटी में फ्लैट खरीदने के लिए करीब 1100 परिवारों ने 50 से 60 लाख रुपये बिल्डर को जमा कर दिए। लेकिन उनके फ्लैटों की रजिस्ट्री पूरी नहीं हो सकी है। फ्लैट खरीदारों का दावा है कि बिल्डर ने ग्रेनो प्राधिकरण में अब तक बकाया जमा नहीं किया है। इसी वजह से रजिस्ट्री रुकी हुई है। जबकि वह लगातार लंबे समय से रजिस्ट्री पूरी कराने की मांग कर रहे हैं। 

शनिवार को जब इसी समस्या को लेकर सैकड़ों खरीदार सेक्टर 63 स्थित महागुण कार्यालय पहुंचे। जहां शुरुआत में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। सुबह 11:30 बजे शुरू हुआ यह प्रदर्शन दोपहर भर चला। इस बीच महागुण कार्यालय में बैठे अधिकारियों से बातचीत करने का प्रयास किया गया, लेकिन किसी से बात नहीं हो सकी। इस बीच फ्लैट खरीदार रजिस्ट्री की मांग को लेकर अड़े रहे। बता दें, बाहर प्रदर्शन के बाद अब वह महागुण कार्यालय के परिसर में जमीन पर बैठकर धरना दिया। उनका कहना है कि जब तक उन्हें लिखित में ठोस आश्वासन नहीं मिल जाता, तब तक वह यहां से नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें