फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने आयात निर्यात में छूट मिलने की जताई उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। केंद्र सरकार द्वारा एक फरवरी को पेश किए जाने वाले आम बजट के संबंध में व्यापारियों को काफी उम्मीदें हैं। व्यापारियों का कहना है कि इस बार कोरोना की वजह से कामकाज में काफी परेशानी रही, लेकिन इस इस बजट में आयात-निर्यात में छूट मिलने की उम्मीद है। प्रदेश के अन्य जिलों की अपेक्षा नूंह जिले में रेल सेवा सहित यातायात साधनों का अभाव है। व्यापारियों को आज भी अन्य संसाधनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सरकार के बजट से काफी उम्मीदें हैं। प्रदेश के अन्य स्थानों की अपेक्षा नूंह जिले में आयात-निर्यात के लिए काफी मुश्किलें आ रही हैं। इसलिए सरकार को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है।
मनोज मलाई वाले
इस बार सभी व्यापारी लॉकडाउन के कारण काफी परेशानियों से घिरे रहे हैं। ऐसे में सरकार को चाहिए कि इस बजट में उन्हें ब्याज दर में अलग से रियायत दी जाए, ताकि उनका कार्य बेहतर ढंग से हो सके।
विज्ञापन

किशन जैन
सरकार व्यापारियों की ओर ध्यान नहीं दे रही है। इस बजट से काफी उम्मीदें हैं। सरकार को इस बजट में व्यापारियों को जीएसटी के माध्यम से अलग से छूट देनी चाहिए।
विज्ञापन

रजत जैन
वैसे भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में व्यापारियों सहित अन्य वर्ग के लोगों के लिए काफी कार्य किया है। इस बजट में सरकार व्यापारियों को जरूर राहत देगी।
- एडवोकेट दिनेश नागपाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें