स्कूटी से गए थे कूड़ा फेंकने
मृतक की पहचान 48 वर्षीय शंकर लाल गर्ग निवासी मोरी डासना गेट, थाना कोतवाली के रूप में हुई। एसीपी जिलाउद्दीन ने बताया कि शंकरलाल रोजाना दुकान बंद करने के बाद दिनभर का कूड़ा डालने के लिए स्कूटी से जाते थे। रविवार रात को भी वह कूड़े की बाल्टी स्कूटी पर रखकर कूड़ा डालने के लिए पटेलनगर के नाले के पास गए थे।
बाल्टी की वजह से बिगड़ा संतुलन
सीसीटीवी खंगालने पर पता चला है कि बाल्टी की वजह से संतुलन बिगड़ने पर वह स्कूटी सहित नाले में गिर गए। उनको चोट लगने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने उनको बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्कों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
परिवार में मचा कोहराम
घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पटेलनगर के अधिकांश बाजार सोमवार को गमगीन माहौल के बीच बंद रहा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही शंकरलाल की मौत का सही कारण सामने आएगा।
नगर निगम पर उठे सवाल
मृतक के भाई योगेश ने बताया कि उनके भाई बहुत की आध्यात्मिक प्रवृत्ति के थे। वह कूडा फेंकने के बाद मंदिर में पूजा करते थे। इसके बाद ही वह घर जाते थे। उधर, खुले नाले में गिरने से हुई मौत की घटना के बाद नगर निगम की कार्यशैली फिर सवालों के घेरे में है। खुले नालों को बंद करने का दावा सिस्टम की फाइलों में नोएडा प्रकरण के ठंडा होते ही बंद हो गया।