फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीया स्टैंड से सिर पर वारकर कारोबारी और पत्नी की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
दीया स्टैंड से सिर पर वारकर कारोबारी और पत्नी की हत्या
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के टेकजोन-4 की बेहद सुरक्षित मानी जाने वाली चेरी काउंटी सोसाइटी निवासी चार्टर्ड अकाउंटेंट व कारोबारी विनय गुप्ता (57) और पत्नी नेहा गुप्ता (54) की उनके फ्लैट में हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह जब उनके पुत्र कुश फ्लैट पर पहुंचे तो दोनों के शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर अपर पुलिस आयुक्त लव कुमार समेत अन्य अधिकारी भी पहुंचे। डॉग स्क्वॉयड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने भी सुबूत इकट्ठे किए। पति-पत्नी के सिर पर पीतल के करीब ढाई फीट के दीया स्टैंड से वार किया गया था। दीया स्टैंड पर खून के निशान मिले हैं। बिसरख थाना पुलिस ने दंपती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कारोबारी पर दस करोड़ की देनदारी थी।
मूलरूप से सहारनपुर के हलवाई अट्टा निवासी विनय गुप्ता पत्नी नेहा के साथ दो माह पहले ही सेक्टर-122 के मकान से चेरी काउंटी सोसाइटी के फ्लैट में शिफ्ट हुए थे। सेक्टर-122 के मकान में छोटा बेटा कुश और उसकी पत्नी, पिता सोहनलाल और मां शकुंतला रहते हैं। पिछले चार वर्षों से इनका चेरी काउंटी सोसाइटी मार्केट में रिटेल स्टोर प्राइस मार्ट है। पुलिस के अनुसार यहां 20 कर्मचारी कार्यरत हैं। मंगलवार रात करीब 11:30 बजे बेटा कुश घर पर छोड़कर गया था। सुबह वे फ्लैट में मृत पाए गए।
विज्ञापन

शुरुआती तफ्तीश में सामने आया है की वारदात के वक्त नेहा गुप्ता खाना बना रही थीं। आशंका है कि बेटे के जाने के बाद उनके घर कोई आया था। जिसने दोनों की हत्या कर दी। सुबह जब 9 बजे मार्ट खोलने के लिए कुश जब फ्लैट पर पहुंचा तो दरवाजा खुला था। अंदर दोनों के शव को देखकर उसने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। साथ ही आनेजाने वालों की लिस्ट और लोकेशन की जांच की जा रही है।
निगम पार्षद का चुनाव लड़े चुके थे, लग्जरी कार रखते थे
विनय करीब 25 वर्षों तक गाजियाबाद के रामप्रस्थ कॉलोनी में रहते थे। वहीं निगम पार्षद चुनाव भी लड़े थे। गुलाब का फूल उनका चुनाव चिह्न था। वह चुनाव हार गए थे। उनका बड़ा बेटा लव अमेरिका में एक कंपनी में कार्यरत है। विनय की पत्नी नेहा 199 टंकी मोहल्ला सदर मेरठ की निवासी थी। विनय संपन्न व्यापारी थे और घर में ऑडी समेत अन्य लग्जरी गाड़ियां हैं।
ग्रॉसरी चेन प्राइस मॉर्ट के कर्मियों से हुई पूछताछ
विनय गुप्ता ने ग्रॉसरी चेन मॉर्ट प्राइस मॉर्ट की फ्रेंचाइजी ले रखी थी। पुलिस ने बुधवार को कर्मियों को बुलाकर बारी बारी से पूछताछ है। बताया जा रहा है कि करीब रात करीब 10:30 से 11 बजे वह मार्ट बंद कर सोसाइटी के फ्लैट में आ गए थे। रात करीब साढ़े 11 बजे कुश फ्लैट से निकलकर सेक्टर-122 के लिए निकला था।
बेहद मृदु स्वभाव के थे विनय
गाजियाबाद के रामप्रस्थ में विनय गुप्ता के पड़ोसी श्याम किशोर ने बताया कि वह मृदुभाषी थे। वह समाज के लिए भी आगे बढ़कर कार्य करते थे। इसलिए उनकी क्षेत्र में ख्याति थी। उनकी मौत की खबर सुनकर गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर से परिचित ग्रेनो वेस्ट पहुंचे थे। दंपती की हत्या के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल था। वहीं, अमेरिका निवासी उनके बड़े बेटे को भी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

करीबी पर वारदात की आशंका
घर में जबरन घुसने के निशान नहीं मिले हैं। आशंका है कि किसी परिचित ने ही वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर व अन्य सुबूत जुटाकर आरोपी की तलाश कर रही है। - लव कुमार, अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें