फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: टैरिफ टलने से खिले कारोबारियों के चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
-ग्रेटर नोएडा के निर्यातकों ने अमेरिका के 100 प्रतिशत टैरिफ नहीं लगाने का किया स्वागत
विज्ञापन


- पुराने ऑर्डर को मंगवा रहे खरीदार, नए मिलने में अभी देरी



माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। शहर के निर्यातक और उद्यमी अमेरिका के 100 फीसदी टैरिफ नहीं लगाने के फैसले से खुश है लेकिन उनका कहना है कि संकट फिलहाल टला है लेकिन दो या तीन माह बाद अमेरिकी राष्ट्रपति फिर 100 प्रतिशत टैरिफ थोप सकते है। ऐसे में द्विपक्षीय व्यापार समझौते जैसा स्थायी समाधान होना जरूरी है। वहीं टैरिफ का संकट टलने पर निर्यातक पुराने ऑर्डर को जल्द से जल्द पुराने करने में जुट गए हैं। हालांकि अभी नए ऑर्डर मिलने में देरी होगी।
विज्ञापन




अमेरिका ने रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने का कानून बना लिया लेकिन रूस के साथ तेल खरीदने की डील होने के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने कानून को रोक दिया है। 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने का खतरा टलने से ग्रेनो के निर्यातकों ने राहत की सांस ली है। उनका कहना है कि पुराने ऑर्डर अभी पूरे नहीं हो सके है। अमेरिका के खरीदार रूक-रूककर ऑर्डर मंगवा रहे है। अब तक कुछ माह के लिए खतरा टल गया है तो खरीदारों ने ऑर्डर मंगवाने के लिए संपर्क शुरू कर दिया है। वहीं निर्यातकों ने भी ऑर्डर बनाने का काम तेज कर दिया है। हालांकि निर्यातकों का कहना है कि टैरिफ का कानून रोकने का एक कारण मध्यावधि चुनाव को भी माना जा रहा है। चुनाव के बाद ट्रंप फिर से कानून लागू कर सकते है। ऐसे में इसका स्थायी समाधान जरूरी है। इसी डर के कारण अमेरिका के खरीदार अभी नए ऑर्डर नहीं देंगे।
विज्ञापन






टैरिफ नहीं लगने से कच्चे तेल और पेट्रोल की कीमतों में कमी आएगी। निर्यात में भी तेजी आएगी लेकिन अभी जल्दबाजी होगी। नए ऑर्डर अभी मिलने मुश्किल होंगे।



अनूप शर्मा, निर्यातक साइट-5

-



इस समय त्योहार का सीजन है। ऐसे समय में टैरिफ नहीं लगाने पर फैसला अच्छा साबित होगा। निर्यातक के साथ देश के अंदर भी कारोबार में तेजी आएगी।

अमित उपाध्याय, अध्यक्ष आईबीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें