नई व्यवस्था से यातायात सुचारु रखने की तैयारी, प्राधिकरण, पुलिस और रोडवेज ने मिलकर बनाया प्लान
संवाद न्यूज एजेंसी ग्रेटर नोएडा। परी चौक पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए बसों के अनियंत्रित ठहराव पर रोक लगाई जाएगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, पुलिस और रोडवेज विभाग ने मिलकर यह नई व्यवस्था तैयार की है। इसका उद्देश्य परी चौक के आसपास लगने वाले जाम से लोगों को राहत दिलाना है।
परी चौक ग्रेटर नोएडा का एक प्रमुख चौराहा है, जहां से दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गाजियाबाद के लिए बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। पहले अंसल मॉल के सामने बसों को सवारियां लेने के लिए स्थान दिया गया था। इससे सर्विस रोड पर अक्सर जाम लग जाता था, जिससे तुगलपुर के व्यापारी विरोध कर रहे थे। अब परी चौक पर कोई भी बस खड़ी होकर सवारियां नहीं भर सकेगी। बसों को केवल निर्धारित स्टॉपेज पर ही यात्रियों को बैठाना और उतारना होगा। नया स्टॉपेज अल्फा कॉमर्शियल बेल्ट के गोल चक्कर से होते हुए परी चौक से सीधी बसों को निकालेगा।
विज्ञापन
यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए तीनों विभाग मिलकर इसका संचालन करेंगे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, पुलिस और रोडवेज विभाग के बीच इस संबंध में समन्वय स्थापित किया गया है।
नई व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य परी चौक को जाम से राहत दिलाना और यातायात को व्यवस्थित करना है। इसके लिए बस चालकों और यात्रियों को निर्धारित स्टॉपेज का इस्तेमाल करना होगा, ताकि चौराहे पर वाहनों की आवाजाही बाधित न हो।
समीना अंजुम, एआरएम, ग्रेटर नोएडा डिपो
ग्रेटर नोएडा के परिचौक पर प्राधिकरण के बनाये बस स्टॉपेज से गुजरती बसें।संवाद