फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महंगा होगा बसों का सफर, 15 फीसदी तक बढ़ सकता है किराया

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी रोडवेज कर रहा तैयारी, जल्द हो सकता है लागू
विज्ञापन


150 सीएनजी बसें ग्रेनो डिपो से 20 से अधिक रूटों पर संचालित हो रहीं
3 से लेकर 30 रुपये तक किराया बढ़ेगा ग्रेटर नोएडा के विभिन्न रूटों पर


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जल्द ही यूपी रोडवेज की बसों का सफर महंगा हो जाएगा। रोडवेज ने 10 से 15 फीसदी तक किराया बढ़ाने की तैयारी की है। इससे ग्रेटर नोएडा के 20 से अधिक रूट प्रभावित होंगे। सबसे अधिक मार लंबी दूरी के रूट आगरा, अलीगढ़, कानपुर, एटा आदि के यात्रियों पर पड़ेगी। सीएनजी की कीमतों में लगातार वृद्धि होने को इसका कारण माना जा रहा है। यूपी रोडवेज के अफसरों का कहना है कि जल्द ही मुख्यालय से किराया बढ़ाने का आदेश जारी होने की उम्मीद है।

ग्रेटर नोएडा डिपो में इस समय करीब 150 सीएनजी बसें हैं, जोकि 20 से अधिक रूटों पर संचालित हो रही हैं। इनमें नोएडा-ग्रेटर नोएडा, दिल्ली के साथ-साथ आगरा, अलीगढ़, बुलंदशहर, हाथरस, बबराला, कानपुर, एटा समेत अन्य रूट शामिल हैं। डिपो के अफसरों ने बताया कि सीएनजी और डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही है। तीन साल में 40 प्रतिशत से अधिक की कीमत बढ़ चुकी है, लेकिन बसों का किराया नहीं बढ़ाया गया है। किराया नहीं बढ़ने के कारण ज्यादातर रूटों पर नुकसान हो रहा है। ग्रेटर नोएडा डिपो से भी किराया बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा गया था। मुख्यालय स्तर से भी प्रदेश भर में किराया बढ़ाने की तैयारी चल रही है। अफसरों ने बताया कि इस बार किराये में 10 से 15 प्रतिशत की वृद्धि होगी। जल्द ही इसका आदेश जारी होगा। ग्रेटर नोएडा के विभिन्न रूटों पर 3 से 30 रुपये तक किराया बढ़ेगा। सबसे अधिक किराया लंबी दूरी के रूटों पर बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



पिछले तीन वर्ष से किराया नहीं बढ़ा है। इस बार 10 से 15 फीसदी तक किराया बढ़ सकता है। सीएनजी की कीमतों में वृद्धि होने के कारण बसों के संचालन में नुकसान हो रहा है। किराया बढ़ने का असर सभी रूटों पर होगा।
-ललित श्रीवास्तव, एआरएम, ग्रेनो डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें