फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बस के सहायक को डंडे से पीटा, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
-सेक्टर-82 कट के पास मामूली विवाद में हुई मारपीट
विज्ञापन

नोएडा (संवाद)। सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में मामूली विवाद को लेकर बस के सहायक से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि सेक्टर-82 कट के पास तीन आरोपियों ने साथियों के साथ मिलकर सहायक को डंडे से पीटकर घायल कर दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अच्छैजा गांव निवासी मोहम्मद रेहान ने बताया कि वह चौधरी बस सर्विस की बस पर सहायक हैं। तीन सितंबर को वह बस से फतेहपुर जा रहे थे। इसी दौरान सेक्टर-82 कट के पास अशफाक, सद्दाम और अबरार अपने साथियों के साथ कार से पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने रेहान से गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने डंडे से मारपीट कर दी। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देकर मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी डीपी शुक्ला ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें