फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida: टोल प्लाजा को पार करने के दौरान बस हुई अनियंत्रित, सुरक्षाकर्मी को रौंदा; CCTV में कैद हुई घटना

Fri, 03 Mar 2023 06:25 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

थाना दादरी क्षेत्र के अंतर्गत लुहारली टोल पर  एक मिनी बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी लाइन में जा पंहुची और सुरक्षाकर्मी को कुचल दिया।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के जीटी रोड स्थित लुहारली टोल प्लाजा पर बुधवार रात अनियंत्रित मिनी बस ने टोल कर्मी को कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। टोलकर्मी की पहचान बुलंदशहर निवासी छोटे लाल के रूप में हुई है। वह गार्ड था। हादसे में बस चालक भी घायल हो गया। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बुधवार रात छोटे लाल बूथ संख्या चार के डिवाइडर पर ड्यूटी दे रहा था। रात्रि में करीब साढ़े दस बजे खाली मिनी बस बुलंदशहर की ओर जा रही थी। टोल के पास आते ही अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। बस ने गार्ड छोटे लाल को कुचल दिया। बस पत्थर से टकरा कर रुक गई।

हादसे में घायल दोनों को अस्पताल ले जाया गया। वहां पर डॉक्टर ने छोटे लाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि खुर्जा निवासी घायल चालक गोपाल शर्मा का उपचार चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक उमेश बहादुर सिंह का कहना है कि टोल पर सभी लेन खाली थी। चालक की लापरवाही से बस अनियंत्रित हो गई। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें