दनकौर (संवाद)। दनकौर रेलवे स्टेशन के समीप गंग नहर (खेरली नहर) में डूबी ममता(7) का दो दिन बाद भी सुराग नहीं लग सका है। एनडीआरएफ की तरफ से लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार रात डूबी ममता की तलाश तीसरे दिन भी जारी रही। बचाव दल नहर के आसपास के संभावित स्थानों पर लगातार तलाशी ले रहा है। दनकौर कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि जब तक बच्ची का पता नहीं चल जाता, तब तक तलाश अभियान लगातार जारी रहेगा।