फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ग्रीन बेल्ट के अतिक्रमण पर चलेगा बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राधिकरण ने सभी वर्क सर्किल के प्रभारियों की जिम्मेदारी तय की, नोटिस भी जारी किए
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा।
प्राधिकरण जल्द ही शहर में ग्रीन बेल्ट पर किए गए अतिक्रमणों पर बुलडोजर चलाएगा। इसके लिए अफसरों ने वर्क सर्किल के प्रभारियों की जिम्मेदारी तय कर दी है। शहर में सबसे अधिक बिल्डर प्रोजेक्ट, शिक्षण संस्थानों और अस्पताल के पास ग्रीन बेल्ट में अतिक्रमण है। वहीं, ग्रेनो वेस्ट में 130 मीटर रोड के किनारे भी अतिक्रमण कर दुकानें लगाई जा रहीं हैं।
विज्ञापन

दरअसल, प्राधिकरण ने ग्रेनो और ग्रेनो वेस्ट की ग्रीन बेल्ट में काफी जमीन छोड़ी है, ताकि शहर को हरा-भरा रखा जा सके, लेकिन यहां अतिक्रमण होता जा रहा है। इस कारण पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है। प्राधिकरण के अफसरों ने बताया कि कार्रवाई के संबंध में सभी वर्क सर्किल के अफसरों को निर्देशित कर दिया गया है। साथ ही, अगर भविष्य में किसी ग्रीन बेल्ट में अतिक्रमण हुआ तो संबंधित वर्क सर्किल प्रभारी की जिम्मेदारी होगी। ओएसडी गुंजा सिंह ने बताया कि शहर के कई सेक्टरों की ग्रीन बेल्ट पर अतिक्रमण है। इसके लिए नोटिस जारी कर समय दिया गया है। इसके बाद भी कब्जा नहीं हटाया गया तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें