फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्पोर्ट्स सिटी में बिल्डरों को मौजूदा दरों पर मिलेगी अतिरिक्त जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्पोर्ट्स सिटी में बिल्डरों को मौजूदा दरों पर मिलेगी अतिरिक्त जमीन
विज्ञापन

सेक्टर-150 में स्पोर्ट्स सिटी के प्लाॅट नंबर-2 में समाधान निकालने के लिए प्राधिकरण की तैयारी
3 लाख वर्ग मीटर से ज्यादा जमीन पड़ी है खाली

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-150 में कई वर्षों से फंसे स्पोर्ट्स सिटी के प्लाॅट नंबर-2 में समाधान निकालने और विकास को तेजी देने के लिए नोएडा प्राधिकरण प्रयासरत है। 13 लाख 29 हजार वर्ग मीटर के इस प्लाॅट के उप-विभाजन के बाद 24 टुकड़े हो चुके हैं।
इनमें 13 प्लाॅट पर ग्रुप हाउसिंग परियोजनाओं के नक्शे प्राधिकरण ने पास किए हुए हैं। इन परियोजनाओं के बीच में कई जगहों पर खाली जमीन पड़ी हुई है। बिल्डरों की तरफ से इस जमीन की मांग अतिरिक्त जमीन के तौर पर आवंटन की प्राधिकरण से की गई है। बिल्डर 2014 के समय की दरों पर जमीन मांग रहे हैं लेकिन प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि नई जमीन जो भी दी जाएगी वो मौजूदा दरों पर ही दी जाएगी। मौजूदा दरें 47 हजार 200 रुपये वर्ग मीटर से ज्यादा होंगी।
विज्ञापन

प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर में उप-विभाजन के बाद जो प्लाॅट निकाले गए हैं, उनके बीच-बीच में कई जगहों पर जमीन छूटी हुई है। छूटी जमीन का क्षेत्रफल इतना ज्यादा नहीं है कि उसे नए प्लाॅट के तौर पर मान्यता दी जा सके। यह प्लाॅट लीड बिल्डर के तौर पर लोटस ग्रींस बिल्डर को आवंटित है। छूटी हुई जमीन की लीज भी नहीं हुई है। बिल्डरों ने परियोजना के साथ अतिरिक्त जमीन की मांग की है। इसको देखते हुए प्राधिकरण ने यह निर्णय लिया है कि मौजूदा दरों पर अगर बिल्डर मांगेंगे तो जमीन आवंटित की जाएगी। सेक्टर में कुछ जमीन का अभी अधिग्रहण नहीं हुआ है। किसानों से प्राधिकरण का सामंजस्य नहीं बन पा रहा है या कोर्ट केस हैं। ऐसे प्रकरण में बिल्डर अगर समझौता कर किसानों से प्राधिकरण को जमीन दिलवाते हैं तो उसका आवंटन अतिरिक्त जमीन के मानक के अनुरूप ही प्राधिकरण करेगा।
14 आपत्ति-सुझाव का प्राधिकरण ने किया निस्तारण
स्पोर्ट्स सिटी के प्लाॅट नंबर-2 का मास्टर प्लान लेआउट बदलने के प्रस्ताव पर नोएडा प्राधिकरण ने आपत्ति सुझाव मांगे थे। इसमें 14 आपत्ति-सुझाव आए थे, जिनका प्राधिकरण ने सुनवाई के बाद निस्तारण कर लिया है। प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक यह आपत्तियां अधिकतर साधारण थीं। किसी ने यह आपत्ति लगाई थी कि लेआउट बदलने से उनका जो बैंक लोन चल रहा है, उस पर तो कोई असर नहीं पड़ेगा। वहीं किसी ने यह कहा था कि अब उनके फ्लैट का व्यू अच्छा नहीं है। पार्क का विकास न होने व अन्य आपत्तियां थीं।
विज्ञापन


वर्जन
स्पोर्ट्स सिटी के प्लाॅट नंबर-2 के लेआउट बदलाव पर आई आपत्ति-सुझाव का निस्तारण हो गया है। यहां पर जो अतिरिक्त जमीन है, जिसकी मांग बिल्डर कर रहे हैं, उसका आवंटन मौजूदा दरों पर किया जाएगा। -कृष्ण करुणेश, सीईओ, नोएडा प्राधिकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें