फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिल्डरों को दिया प्रोजेक्ट की क्यूपीआर देने के लिए अतिरिक्त समय

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी रेरा ने तिमाही प्रगति रिपोर्ट देने की समय सीमा 21 अक्तूबर की, पहले 30 सितंबर थी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर



ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने प्रदेश के बिल्डरों को प्रोजेक्ट की तिमाही प्रगति रिपोर्ट देने के लिए अतिरिक्त समय दिया है। सभी बिल्डरों को 21 अक्तूबर तक क्यूपीआर जमा करने का समय दिया है। पहले सभी बिल्डरों को 30 सितंबर क्यूपीआर जमा करनी थी। नई व्यवस्था के कारण बिल्डर ऐसा नहीं कर सके।
विज्ञापन




प्रदेश में 2000 से अधिक आवासीय व कॉमर्शियल प्रोजेक्ट निर्माणाधीन है। इन पर यूपी रेरा नजर रख रहा है। इसके लिए हर प्रोजेक्ट की तिमाही और वार्षिक प्रगति रिपोर्ट ली जाती थी। बिल्डरों को 30 सितंबर तक यूपी रेरा की वेबसाइट पर क्यूपीआर अपलोड करनी थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अफसरों ने बताया कि क्यूपीआर के साथ वास्तुविद, इंजीनियर और चार्टर्ड अकाउंटेंट के प्रमाणपत्रों को डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित करके जमा करना जरूरी है। डिजिटल हस्ताक्षर की प्रक्रिया पहली बार लागू की गई है। इस कारण प्रमोटर्स, वास्तुविदों, इंजीनियरों और चार्टर्ड अकाउंटेंट को नई डिजिटल कार्यप्रणाली को समझने में देर लग रही है। वो क्यूपीआर जमा नहीं कर पा रहे है। सभी बिल्डरों को अतिरिक्त समय दिया गया है। वो 21 अक्तूबर तक प्रोजेक्ट की क्यूपीआर जमा कर सकते हैं। उसके बाद जुर्माना लगाया जाएगा। तकनीकी जानकारी यूपी रेरा की वेबसाइट पर भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें