फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिल्डरों पर भूजल दोहन का आरोप, जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। बिल्डरों पर लंबे समय से अवैध रूप से भूजल का दोहन करने का आरोप लगाते हुए करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने जिलाधिकारी के नाम लिखित शिकायत एडीएम प्रियंका सिंह को सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की। चौधरी प्रवीण भारतीय ने आरोप लगाया कि नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र में बिल्डरों की निर्माण परियोजनाओं में पिछले करीब तीन वर्षों से लगातार बड़े पैमाने पर भूजल का दोहन किया जा रहा है। इससे भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। उन्होंने निर्माण परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कराने और बिना वैध अनुमति भूजल का इस्तेमाल करने वाले बिल्डरों एवं संबंधित संस्थाओं के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की। संगठन ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें