फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

१९वीं मंजिल से कूदकर महिला ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्डर की पत्नी ने 19वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या
विज्ञापन

नोएडा। नोएडा सेक्टर-78 स्थित महागुन मॉडर्न सोसाइटी में रहने वाली एक महिला ने 19वीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली। घटना बृहस्पतिवार सुबह की है। कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। मूल रूप से किदवईनगर जी ब्लॉक, कानपुर निवासी अशोक अग्रवाल अपने परिवार के साथ सेक्टर-78 स्थित महागुन माडर्न सोसाइटी की 19वीं मंजिल पर रहते हैं। सुबह उनकी पत्नी रजनी (60) ने फ्लैट के बालकोनी से नीचे कूदकर आत्महत्या कर ली। सोसाइटी के लोगों की सूचना पर कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतका डिप्रेशन की शिकार थीं और इलाज चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि डिप्रेशन से परेशान होकर महिला ने आत्महत्या की। नोएडा जोन के एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारणों के बारे में पता लगा रही है। सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन

चार जुलाई को बेटियों के पास गए थे नोएडा
कानपुर। अशोक अग्रवाल और उनकी पत्नी चार जुलाई को कुछ दिनों के लिए नोएडा में अपनी बेटियों के पास रहने गए थे। घटना की जानकारी से किदवईनगर स्थित आवास पर मातम छा गया। परिजन नोएडा के लिए रवाना हो गए। अशोक अग्रवाल के बड़े भाई शरद अग्रवाल ने बताया कि अशोक की बड़ी बेटी स्वीकृति की शादी चंडीगढ़ में हुई है और छोटी बेटी अनुराधा अपने पति के साथ नोएडा सेक्टर-78 स्थित महागुन मॉडर्न सोसाइटी में रहती है। चार जुलाई को अशोक अग्रवाल अपनी पत्नी रजनी के साथ दोनों बेटियों के घर कुछ दिन रहने को गए थे। उनका बेटा सुमित, छोटे भाई किदवईनगर एन-ब्लॉक निवासी नंदकिशोर व किदवईनगर एच ब्लॉक निवासी भाई प्रमोद नोएडा चले गए। उन्होंने बताया कि रजनी को डिप्रेशन और ब्लड प्रेशर की बीमारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें