फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहबेरी में 40 फ्लैट बेचने वाला बिल्डर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबेरी में 40 फ्लैट बेचने वाला बिल्डर गिरफ्तार
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली पुलिस ने शाहबेरी में अवैध भवन बनाकर 40 फ्लैट बेचने वाले दिल्ली निवासी बिल्डर सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी बिल्डर कंपनी सेजवाल बिल्डकॉन में निदेशक के पद पर काम कर रहा है। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को दिल्ली स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

बिसरख कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार पाठक ने बताया कि दिल्ली निवासी रमेश अग्रवाल और सुंदर सिंह ने सेजवाल बिल्डकॉन के नाम से कंपनी बनाकर शाहबेरी में अवैध रुप से भवन बनाकर फ्लैट बेचे थे। कंपनी में निदेशक सुरेंद्र सिंह ने लोगों को लगभग 40 फ्लैट बेचे हैं। इस मामले में प्राधिकरण की तरफ से बिसरख कोतवाली में बिल्डर रमेश अग्रवाल के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। पुलिस के मुताबिक, रमेश अग्रवाल ने हाईकोर्ट से स्थगनादेश लिया हुआ है। पुलिस की जांच में रमेश अग्रवाल के साझेदार सुरेंद्र सिंह का नाम भी प्रकाश में आया। कंपनी में दोनों की बराबर की हिस्सेदारी थी। पुलिस ने सुरेंद्र सिंह को दिल्ली के साध नगर स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया है। इस मामले में कई अन्य आरोपियों पर भी रिपोर्ट दर्ज है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें