प्रतीक विस्टीरिया सोसाइटी के निवासियों ने की शिकायत, एक्सपेंशन ज्वाइंट की समस्या और प्लास्टर गिरने से सोसाइटी जर्जर हो रही
नोएडा। बिल्डर ने 2019 में प्रतीक विस्टीरिया सोसाइटी एओए को तो सौंप दिया, लेकिन वादे अब तक पूरे नहीं किए। बिल्डर ने 19 करोड़ के अधूरे काम पूरे कराने को कहा था। ब्याज सहित इंट्रेस्ट फ्री मेंटेनेंस सिक्योरिटी (आईएफएमएस) फंड का ढाई करोड़ रुपया भी वापस नहीं किया है। एक्सपेंशन ज्वाइंट की समस्या और प्लास्टर गिरने से सोसाइटी जर्जर हो रही है। ये आरोप सोसाइटी निवासियों ने अमर उजाला संवाद में लगाए।
लोगों ने कहा कि 11 साल बाद भी करीब 300 फ्लैट की रजिस्ट्री बाकी है, क्योंकि बिल्डर पर नोएडा प्राधिकरण का करीब 132 करोड़ रुपया बकाया है, जिसे वह चुका नहीं रहा है। इस वजह से लोगों को मालिकाना हक नहीं मिल पा रहा है।
बिल्डर ने वादे के अनुसार 19 करोड़ के अधूरे काम पूरे नहीं करवाए। -नितेश रंजन
टावरों का प्लास्टर गिर रहा है। पानी सही न मिलने से स्वास्थ्य खराब हो रहा। -नवनीत जौहरी
11 साल बाद भी रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। लोग परेशान हैं। -विजय जायसवाल
पिलर का प्लास्टर झड़ रहा। सरिये बाहर निकल रहे हैं। टावर कमजोर हो रहे।-अमित गुप्ता
लावारिस कुत्तों की वजह से बाहर निकलने और पार्कों में टहलने में डर लगता है। -रमेश बिंदलिश
कमर्शियल मार्केट को आम पब्लिक के लिए खुलने से दिक्कत होती है। -महेश चंद्र सिंघल