फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर केस में एवीजे हाइट्स का बिल्डर गिरफ्तार-अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
गैंगस्टर एक्ट केस में फरार चल रहा बिल्डर गिरफ्तार
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। कासना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में फरार चल रहे बिल्डर विपिन अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। बिल्डर पर एवीजे हाइट्स सोसायटी के फ्लैट को एक से अधिक लोगों को बेचकर धोखाधड़ी का आरोप है और वह एवीजे हाइट्स सोसायटी का एमडी भी रह चुका है। धोखाधड़ी के मामले में आरोपी को जमानत मिल चुकी है। अब कासना कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गैंगस्टर एक्ट के मामले में गिरफ्तार किया है। मामले की जांच कर रहे कासना कोतवाली प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि दिल्ली के विवेक विहार निवासी बिल्डर विपिन अग्रवाल पर फ्लैट बेचने के नाम धोखाधड़ी के केस सूरजपुर कोतवाली में दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ अदालत ने गैर जमानती वारंट व कुर्की के आदेश दिए थे। गाजियाबाद में छिपे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें