चुनाव की तैयारियों में जुटी बसपा
नोएडा संवाद। बहुजन समाज पार्टी गौतमबुद्ध नगर की ओर से सेक्टर-15 स्थित पंचायत घर में पार्टी अधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद विक्रम सिंह जाटव मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी ने वर्ष 2007 में सर्वसमाज को साथ लेकर सरकार बनाई थी और आने वाले चुनावों में भी पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ेगी। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं से जनसमस्याओं को जनता के बीच उठाने और पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाने का भी आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नरेश गौतम ने की।