नोएडा (संवाद)। सेक्टर-115 स्थित स्वास्तिक क्रिकेट मैदान में अल्टीमेट क्रिकेट बैटल सीजन-3 का लीग मैच खेला गया। बृहस्पतिवार को हुए मैच में पहली पारी में उतरी टीम इंडियन क्रिकेट क्लब दिल्ली ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए। जवाब में उतरी यूथ 11 टीम 11.3 ओवर में 123 रन पर ही सिमट गई। इंडियन क्रिकेट क्लब दिल्ली टीम ने 49 रन से मैच जीत लिया। 17 रन और छह विकेट लेकर पंकज पांडे मैन ऑफ द मैच बने। वहीं नाबाद 40 रन बनाकर संदीप सिंह बेस्ट बैटर बने।