ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सिटी हॉक्स स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रही वीरपाल सिंह चौहान मेमोरियल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में बीएसजी स्ट्राइकर्स ने रवि ब्रदर्स को 86 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बीएसजी स्ट्राइकर्स ने 35 ओवर के मुकाबले में दस विकेट के नुकसान पर 297 रन का स्कोर खड़ा किया। तुषार यादव ने 53 गेंद पर आठ चौके व इतने ही छक्कों की मदद से 100 की शतकीय पारी खेली। विपक्षी टीम की ओर से प्रथमजोत सिंह ने पांच विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी रवि ब्रदर की टीम 30 ओवर में दस विकेट के नुकसान पर 211 रन ही बना सकी। तुषार यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।