नोएडा (संवाद)। सेक्टर-62 स्थित क्रिकेट मैदान में खेले गए मैच में ब्रदर्स क्लब ने इंडियन लायंस को 20 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्रदर्स क्लब ने 157 रन बनाए। टीम की ओर से संजय राजपूत ने 53 और रोहित दीक्षित ने 24 रन की अहम पारी खेली। 158 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडियंस लायंस की टीम 137 रन पर सिमट गई। एमके को मैन ऑफ द मैच चुना गया।