फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ढाबे पर हो रहा था घरेलू सिलिंडर का प्रयोग, 9 बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के बाइपास स्थित एक ढाबे पर घरेलू गैस सिलिंडर प्रयोग में लाए जाने के मामले में ढाबा मालिक समेत दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। मौके से 9 घरेलू सिलेंडर बरामद किए है। बादलपुर कोतवाली प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि धूम मानिकपुर बाइपास पर प्रधान ढाबा बना है। ढाबे पर 18 जुलाई को आपूर्ति निरीक्षक अखिलेश द्विवेदी टीम के साथ पहुंचे और छापामार कार्रवाई की गई। ढाबे का मालिक बंबावड़ गांव निवासी संजय प्रधान है। वहां पर शोभित नागर उपस्थित थे। उनके किचन से सात घरेलू सिलिंडर तथा दो घरेलू सिलिंडर छत से बरामद किए। सिलिंडर अलग-अलग कंपनी के थे।अवैध रूप से घरेलू सिलिंडर व्यावसायिक में उपयोग करने पर शोभित नागर व संजय प्रधान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें