फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शिविर में छात्रों ने सीखा फांस बनाने व बंधन लगाने का तरीका

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पांच दिवसीय मूल्यांकन शिविर के तृतीय दिवस का आयोजन किया गया। डीओसी गाइड शेफाली ने रोवर प्रभारी पारुल ए कौशिक के साथ कार्यक्रम शुरूआत की। इस दौरान प्रथम सत्र में फांस बनाने, गांठे व बंधन लगाने, बीपी सिक्स व्यायाम का प्रशिक्षण दिया गया। द्वितीय सत्र में साइबर जागरूकता ही रोकथाम का एकमात्र उपाय विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता हुई। इसका मूल्यांकन डॉ. संघमित्रा, डॉ. ममता गौतम, डॉ. कविता सिंह, डॉ. अनीता कुमारी ने किया। प्राचार्य प्रो. अनीता मिश्रा ने कहा कि यह कैंप उन्हें भविष्य में आने वाली विभिन्न आपदाओं एवं प्राकृतिक घटनाओं के लिए भी तैयार करता है। इस मौके पर पूर्व प्राचार्य प्रो. दिनेश चंद, प्रो. मंजू शुक्ला, प्रो. शैली श्रीवास्तव, डॉ. कविता सिंह, डॉ. याचना त्यागी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें