फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन की शादी के लिए लड़का देखने आए भाई गोली लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में 5 हजार रुपये के विवाद में रविवार रात निलौनी गांव के चार युवकों ने फायरिंग कर दी। इसमें एक राहगीर की गोली लगने से मौत हो गई। राहगीर प्रवेश जेवर के लोदोना गांव से बहन की शादी के लिए लड़का देखने मिर्जापुर आया था। वहीं, एक ग्रामीण पैर में छर्रा लगने से भी जख्मी हुआ। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर एक आरोपी को मौके पर ही पकड़कर धुन दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चारों आरोपियों पर केस दर्ज किया है। वहीं, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मिर्जापुर गांव निवासी राहुल किराये पर टैक्सी चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। राहुल ने दो माह पहले अपनी एक पुरानी कार का सौदा 55 हजार रुपये में निलौनी गांव के परवेज से तय किया था। परवेेज ने उसे अग्रिम भुगतान में 5 हजार रुपये दिए थे। बाकी के 50 हजार रुपये बाद में देने की बात कही थी। आरोप है कि बाद में परवेज ने कार लेने से मना कर दिया। इसके बाद परवेज ने कार देकर राहुल से अग्रिम भुगतान में दिए 5 हजार रुपये वापस देने को कहा। राहुल ने कुछ दिन बाद रुपये लौटान की बात कही। आरोप है कि इससे नाराज परवेज अपने साथी सुबोध, कपिल और कुशलपाल को लेकर रविवार रात 8 बजे गांव पहुंच गया। आरोपियों ने रुपये देने को कहा तो राहुल ने असमर्थता जताते हुए बाद में हिसाब करने को कहा।
इस बार पर आरोपी भड़क गए और उन्होंने फायरिंग कर दी। इससे मौके पर भगदड़ मच गई। फायरिंग के दौरान रास्ते से गुजर रहे जेवर के लोदोना निवासी प्रवेश की जांघ में गोली लग गई। घायल प्रवेश को ग्रामीणों ने ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीण एकत्रित हो गए और उन्होंने आरोपी सुबोध को पकड़कर धुन दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

अवैध हथियार से वारदात दी अंजाम
रबूपुरा क्षेत्र में पूर्व में अवैध हथियार से कई वारदात हो चुकी हैं। रविवार को हुई वारदात भी अवैध हथियार से की गई है। मामले में एडीसीपी विशाल पांडे का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीन अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। वारदात में प्रयोग किया तमंचा व बाइक बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें