सर्राफा बाजार में आधा दर्जन दुकानों के ताले तोड़े
पुन्हाना। शहर के अंदर स्थित सर्राफा मार्केट में बीती रात चोर ने करीब आधा दर्जन दुकानों व एक मकान का ताला तोड़ा। लेकिन चोरी करने में कामयाब नहीं हुआ। चोर की करतूत सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। लोगों ने इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। अज्ञात चोर ने पवन कुमार, मनीष जैन, गणपत राम, मुकेश पण्डित आदि के दुकान व मकान का ताला तोड़ने की कोशिश की। चोर ने ताले तोड़े पर किसी भी दुकान व मकान के पूरे ताले तोड़ नहीं सका। दुकानदारों ने बताया कि बाजार में कई वर्षों से रात के लिए चैकीदार रखा है। सिटी चौकी प्रभारी भरत सिंह ने बताया कि सर्राफा बाजार में ताला टूटने की शिकायत उन्हें मिल गई है। सीसीटीवी की वीडियो मंगाई है। उसके आधार पर चोर की पहचान उसे पकड़ा जाएगा।