फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तावडू में रजिस्ट्री के लिए रिश्वत लेने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
तावड़ू। नूंह जिले की तावड़ू तहसील में रजिस्ट्री के नाम पर अधिकारियों के रिश्वत लेने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर लोग इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन

गांव खोरी कलां निवासी एक युवा भाजपा नेता ने व्हाट्स एप पर गणमान्य लोगों के ग्रुप में लिखा है कि मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को सीएम विंडो पर आई शिकायतों पर जैसा संज्ञान लिया है, वैसा ही काम तावड़ू तहसील में करने की जरूरत है। नेता का कहना है कि तावडू तहसील में रजिस्ट्री की एवज में 150 रुपये प्रतिगज के हिसाब से वसूली की जा रही है। उनका आरोप है कि नवंबर माह में उनके एक दोस्त से 150 गज की रजिस्ट्री की एवज में 23,800 रुपये रिश्वत ली गई थी। विरोध करने पर कह दिया गया कि डॉक्यूमेंट गलत है और रजिस्ट्री नहीं होगी। जैसे ही उनके साथी ने रकम की पेशकश की तो रजिस्ट्री हो गई। उनका आरोप है कि यह रजिस्ट्री नायब तहसीलदार ने की थी। इस मामले की शिकायत स्थानीय विधायक और सांसद से भी की गई है। इस संबंध में तावडू के एसडीएम डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि सोमवार को वे इस मामले में रिपोर्ट तलब करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें