नोएडा। अक्षय तृतीया के अवसर पर सोमवार को सेक्टर-33 स्थित इस्कॉन मंदिर में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर इस्कॉन के संस्थापकाचार्य ए.सी. भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद के निजी शिष्य परम पूज्य लोकनाथ स्वामी महाराज विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के तहत 21 दिवसीय चंदन यात्रा का शुभारंभ होगा, जिसमें भगवान का चंदन से अभिषेक और आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा। पूरे दिन भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण की व्यवस्था रहेगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। संवाद