फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में बंधक बनाकर लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
कार सवार युवक को बंधक बना खाते से निकलवाए रुपये
विज्ञापन

नोएडा। कार सवार बदमाशों ने एक युवक को उसी की कार में बंधक बनाकर अगवा कर लिया। फिर नोएडा से लेकर ग्रेटर नोएडा तक घुमाते रहे। रास्ते में खाते से छह हजार रुपये भी निकाल लिए। इसके बाद पीड़ित और उसकी कार परी चौक पर छोड़कर अपनी कार से भाग निकले। घटना 14 जून की है। उच्च अधिकारियों के आदेश पर शनिवार को कोतवाली सेक्टर-39 में शिकायत दर्ज की गई है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। सेक्टर-82 निवासी मोहित गुप्ता 14 जून को रात में सेक्टर-36 स्थित दोस्त से मिलकर घर जा रहे थे। सेक्टर-82 कट पर आई 10 कार सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर उसकी कार रोक दी। इसके बाद तीन बदमाश उसकी कार में बैठ गए। मोहित ने बताया कि बदमाश आपस में गौरव पंडित, आदित्य, शैंकी व छोटू नाम से एक दूसरे को बुला रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें