फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बॉक्सिंग ट्रायल में दम दिखाएंगे बॉक्सर

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए गौतमबुद्ध नगर की टीम के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम, सूरजपुर में बुधवार शाम तीन बजे जिला स्तरीय बॉक्सिंग ट्रायल होंगे। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि ट्रायल में 47-50, 50-55, 55-60, 60-65, 65-70, 70-75, 75-80, 80-85, 85-90 और 90 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में बॉक्सर हिस्सा लेंगे। चयनित खिलाड़ी आठ अक्टूबर को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडलीय ट्रायल में भाग लेंगे। मंडल स्तर पर चयनित बॉक्सर 12 से 15 अक्टूबर तक होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें