फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भुवनेश्वर कुमार संभालेंगे भारत की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। हांगकांग में होने वाले सिक्स ए साइड सिक्सेस-2026 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। ग्रेटर नोएडा की जेपी ग्रीन्स सोसायटी में रहने वाले भारतीय क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार को टीम की कमान सौंपी गई है। टूर्नामेंट का आयोजन 30 अक्टूबर से एक नवंबर 2026 तक हांगकांग में होगा। मुकाबले टिन क्वांग रोड रिक्रिएशन ग्राउंड, मंगकोक में खेले जाएंगे। छह खिलाड़ियों वाली इस तेजतर्रार प्रतियोगिता में भारतीय टीम भुवनेश्वर कुमार की अगुवाई में मैदान पर उतरेगी। टूर्नामेंट में भारत का सामना अंतरराष्ट्रीय स्तर की अन्य टीमों से होगा। भारतीय टीम के कप्तान के रूप में भुवनेश्वर के अनुभव पर सभी की नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें