ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर चल रहे सेंचुरियन कप सीजन-12 के फाइनल में बॉक्स लॉबी ने एलीट फोर्स-11 को 71 रन से पराजित कर ट्राॅफी पर कब्जा किया। 66 रन की पारी खेलने वाले हिमांशु मलिक को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। टॉस जीतकर बॉक्स लॉबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टी-20 मुकाबले में पांच विकेट के नुकसान पर 212 रन का स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलीट फोर्स-11 की टीम दस विकेट के नुकसान पर 141 रन ही बना सकी।