ग्रेटर नोएडा। अल्फा-1 निवासी एक घर से चोर दो लैपटॉप, नकदी और अन्य सामान चोरी कर भाग गए। पीड़ित अमर सिंह यादव के अनुसार 5 अक्तूबर को वह और उनके मित्र बाहर खाना खाने गए थे। वापस आने पर दरवाजा अंदर से बंद करना भूल गए और सो गए। इस दौरान रात में चोर कमरे से दो लैपटॉप, पेनड्राइव, कुछ नकदी और एक कंप्यूटर माउस चोरी कर ले गए। वहीं, कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो