फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: संपर्क सड़क के लिए प्रस्तावित जमीन पर बनाई चहारदीवारी

Tue, 24 Nov 2026 08:17 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझावली पुल का 1.7 किलोमीटर का स्ट्रेच अब भी अधूरा, ग्रेप लागू होने की वजह से थमा है काम
विज्ञापन

दनकौर (संवाद)। फरीदाबाद को यमुना सिटी से जोड़ने वाले मंझावली पुल के संपर्क मार्ग का निर्माण जमीन संबंधी अड़चनों के कारण अब तक पूरा नहीं हो सका है। करीब 1.7 किलोमीटर लंबी नई सड़क के लिए प्रस्तावित जमीन पर किसानों ने चहारदीवारी बना दी है। इससे लोक निर्माण विभाग के सामने निर्माण कार्य शुरू कराने के साथ जमीन पर कब्जा लेने की चुनौती बढ़ गई है। यमुना नदी पर पुल तैयार होने के बावजूद संपर्क मार्ग अधूरा होने से दोनों शहरों के बीच सीधा आवागमन शुरू नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

यमुना सिटी क्षेत्र में करीब पांच किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग का निर्माण प्रस्तावित है। इसमें 1.7 किलोमीटर नई चार लेन सड़क बनाने के साथ कुछ हिस्से का चौड़ीकरण और पुरानी सड़क की मरम्मत की जानी है। परियोजना के लिए करीब 66 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत है। अधिकारियों के अनुसार, सड़क के लिए करीब 90 प्रतिशत जमीन उपलब्ध हो चुकी है लेकिन शेष जमीन के अधिग्रहण और कब्जे को लेकर अड़चनें बनी हुई हैं। अब प्रस्तावित मार्ग पर चहारदीवारी बनने से निर्माण कार्य शुरू होने में और समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें